India Post के नाम पर हो रहा डिलीवरी स्कैम, आप भी हो सकते हैं शिकार, ऐसे बचें

त्योहारी सीजन चल रहा है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस मौके को भुनाने के लिए साइबर फ्रॉड भी एक्टिव हो गए हैं। साइबर फ्रॉड अब India Post के नाम पर फर्जी डिलीवरी मैसेज भेज रहे हैं। PIB ने इसकी सूचना दी है। PIB के अनुसार, साइबर फ्रॉड इंडिया पोस्ट के नाम पर उपभोक्ताओं को निशाना बना रहे हैं। फ्रॉड फर्जी एसएमएस अलर्ट भेजकर पार्सल की डिलीवरी लंबित होने का दावा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को संदिग्ध लिंक के जरिए पते का विवरण अपडेट करने को कहा जा रहा है।

डिलीवरी स्कैम

डिलीवरी स्कैम (Istock)

फर्जी संदेश में दावा किया जा रहा है कि एक पार्सल गोदाम में पहुंच गया है, लेकिन पते की अधूरी जानकारी के कारण उसकी डिलीवरी नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता को एक लिंक के जरिए 12 घंटे के भीतर अपना डिलीवरी स्थान अपडेट करने का आग्रह किया गया है, ऐसा न करने पर पैकेज वापस कर दिया जाएगा। जो लोग फर्जी लिंक को क्लिक कर रहे हैं, वे धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। PIB ने नागरिकों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी जा रही है क्योंकि साइबर अपराधी इन फिशिंग संदेशों के ज़रिए व्यक्तिगत और वित्तीय डेटा चुराने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed