Delhi Costiliest Property Deal: दिल्ली का दिल या अमीरों का गढ़ कहे जाने वाले लुटियंस दिल्ली इन दिनों चर्चा में है। दिल्ली अपनी महंगी प्रॉपर्टी के लिए जानी जाती है, यहां का रियल एस्टेट बाजार हमेशा से सुर्खियों में रहता है। अब हाल ही में एक बार फिर दिल्ली का प्रॉपर्टी बाजार चर्चा में आ गया है। दरअसल, दिल्ली के लुटियंस इलाके में इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील हुई है और ये डील की है स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने। आइए आपको विस्तार से बताते हैं इस डील के बारे में...
1930 में बना था बंगला
यह बंगला लुटियंस दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित है और लगभग 3,540 वर्ग गज (करीब 31,860 वर्ग फुट) में फैला है। इसका निर्माण साल 1930 में हुआ था और लंबे समय तक यह अलवर के शाही परिवार के पास रहा। हाल तक यह संपत्ति महाराज कुमार यशवंत सिंह के नाम थी, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ही दिल्ली के पॉश गोल्फ लिंक्स इलाके में 100 करोड़ रुपये का एक और बंगला खरीदा था।
रिकॉर्ड कीमत और स्टांप ड्यूटी
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक इस सौदे के रजिस्ट्री दस्तावेज़ जून 2025 में दर्ज किए गए। डील के अनुसार कंपनी ने 21.70 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है। प्रति वर्ग गज की कीमत करीब 8.75 लाख रुपये बैठती है, जो दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश की रियल एस्टेट दुनिया में एक नया मानक है।
लुटियंस दिल्ली या अमीरों का गढ़
लुटियंस बंगला ज़ोन (LBZ) देश के सबसे प्रतिष्ठित इलाकों में से एक है। यहां की पहचान है हरियाली से घिरे बड़े गार्डन यहां दिल्ली के अमीर लोग रहते हैं। हाल ही में दिल्ली के पॉश इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े सौदे हुए हैं। अक्टूबर 2024 में डीएलएफ चेयरमैन राजीव सिंह के परिवार से जुड़ी कंपनी ने पृथ्वीराज रोड पर 150 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। शीला फोम (Sleepwell) के चेयरमैन राहुल गौतम और उनके परिवार ने हेली रोड पर 165 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा था। क्राइसकैपिटल के पार्टनर संजय कुकरेजा और उनकी पत्नी ने गोल्फ लिंक्स में 155 करोड़ रुपये में संपत्ति खरीदी थी। अंसल ग्रुप की कुसुम अंसल ने फीरोज शाह रोड का बंगला 241 करोड़ रुपये में बेचा था।
