दिल्ली एयरपोर्ट बना एशिया का बड़ा ट्रांजिट हब, 244% की जबरदस्त बढ़त

दिल्ली एयरपोर्ट ने इंटरनेशनल ट्रांजिट यात्रियों में 244% की रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की है। अब अमेरिका, यूरोप और एशिया तक सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट अब दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते ट्रांजिट हब में शामिल हो गया है। इंटरनेशनल-टू-इंटरनेशनल (I-to-I) यात्रियों की संख्या पिछले दो साल में 3.88 लाख से बढ़कर 13.4 लाख हो गई है।

delhi airport

दिल्ली एयरपोर्ट बना एशिया का बड़ा ट्रांजिट हब (फोटो -PTI)

आम लोगों को क्या फायदा?

  • अब दिल्ली से होकर अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े शहरों तक सीधी और तेज़ उड़ानों की सुविधा।
  • ट्रांजिट यात्रियों के लिए बेहतर इंतज़ाम – आरामदायक लाउंज, शावर, होटल, फूड आउटलेट और आसान सुरक्षा चेक।
  • यात्रियों को अब कम समय में और बिना झंझट के उड़ान बदलने का अनुभव मिलेगा।
  • मेट्रो और शटल से टर्मिनलों और शहर तक सीधी और तेज़ कनेक्टिविटी।

भारत के लिए क्यों अहम?

दिल्ली एयरपोर्ट अब एशिया-प्रशांत और मिडल ईस्ट के टॉप 10 हब एयरपोर्ट्स में जगह बना चुका है।इससे भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश को एक कनेक्टिविटी हब के रूप में दुनिया भर में मान्यता मिल रही है।एयर इंडिया और इंडिगो जैसी भारतीय एयरलाइंस नए रूट शुरू कर रही हैं, जिससे आने वाले समय में और भी नई उड़ानों और रोजगार के अवसर मिलेंगे।

End of Feed