DeepSeek Sell-Off: निवेशकों ने सोमवार को दुनिया भर में टेक्नोलॉजी शेयरों की जोरदार बिकवाली की। दरअसल कम कॉस्ट वाले चीनी AI मॉडल के उभरने से Nvidia जैसे मौजूदा AI लीडर्स के लिए खतरा बढ़ने की चिंता ने निवेशकों को परेशान कर दिया। इससे चिपमेकर की मार्केट वैल्यू $592.7 बिलियन डॉलर (51.28 लाख करोड़ रु) घट गयी। पिछले हफ्ते, चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने एक फ्री एआई असिस्टेंट लॉन्च किया, जिसके बारे में उसका कहना है कि यह मौजूदा सर्विसेज की कॉस्ट के मुकाबले बहुत कम खर्च पर ही डेटा का उपयोग करेगा। खास बात ये है कि सोमवार तक ही इस असिस्टेंट ने ऐप्पल के ऐप स्टोर से डाउनलोड के मामले में अपने अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी ChatGPT को पीछे छोड़ दिया।
दुनिया भर में DeepSeek Sell-Off का असर
ये भी पढ़ें -
नैस्डैक में 3.1% की गिरावट
भारी बिकवाली के बीच सोमवार को यूएस स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में 3.1% की गिरावट आई। एलएसईजी डेटा के अनुसार, नैस्डैक में सबसे बड़ी गिरावट एनवीडिया की रही, जिसके शेयरों में करीब 17% की गिरावट आई और इस वॉल स्ट्रीट स्टॉक के लिए मार्केट कैपिटल में एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार को एनवीडिया का मार्केट कैप नुकसान पिछले एक दिन के रिकॉर्ड के मुकाबले दोगुना से भी अधिक रहा। पिछले साल सितंबर में एनवीडिया ने मार्केट में गिरावट का अपना रिकॉर्ड बनाया था, जो अब पुराना हो गया है।
और किसे-किसे हुआ नुकसान
नैस्डैक का जो स्टॉक एनवीडिया के बाद सबसे अधिक गिरा, वो है चिपमेकर ब्रॉडकॉम। ये 17.4% नीचे फिसला। शेयर के प्रतिशत में गिरावट इसी की सबसे बड़ रही। इसके बाद चैटजीपीटी को सपोर्ट करने वाली माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में 2.1% की गिरावट आई। गूगल की पैरेंट अल्फाबेट का शेयर 4.2% नीचे आया।
अमेरिकी इक्विटी में गिरावट एशिया में शुरू हुई बिकवाली के बाद आई, जिसमें जापान का सॉफ्टबैंक ग्रुप 8.3% नीचे रहा, और यूरोप में भी गिरावट आई, जहां ASML में 7% की गिरावट आई।
