CLN Energy Limited IPO Allotment Status: सीएलएन एनर्जी लिमिटेड का IPO सोमवार 27 जनवरी को अच्छी डिमांड के साथ बंद हो गया। आईपीओ बंद होने के बाद अब निवेशक कंपनी द्वारा शेयर अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। सीएलएन एनर्जी के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल हो सकता है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कंपोनेंट और लिथियम-आयन बैटरी निर्माता सीएलएन एनर्जी ने 23 जनवरी को अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसके तहत उसने आम निवेशकों से 72.3 करोड़ रु जुटाए थे। बीएसई एसएमई इश्यू लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। सोमवार को बंद होने पर इस एसएमई पब्लिक ऑफर में 19.15 लाख शेयरों के मुकाबले 1.05 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन मिले। इस इश्यू को कुल मिलाकर 5.5 गुना बुक किया गया।
ये भी पढ़ें -
CLN Energy IPO Allotment Status
- बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर जाएं
- आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा
- तीन ऑप्शनों में से किसी भी सर्वर लिंक को चुनें
- कंपनी के नाम के लिए ड्रॉपडाउन सूची से CLN Energy Ltd चुनें
- इनमें से कोई भी चुनें - ऐप्लिकेशन नंबर, पैन या बेनेफिशियरी आईडी
- डिटेल दर्ज करें
- आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए "सर्च" बटन पर क्लिक करें
CLN Energy IPO GMP
सीएलएन एनर्जी के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस 235-250 रु था, जबकि फाइनल प्राइस 250 रु तय हुआ है। बात करें GMP की ग्रे-मार्केट में सीएलएन एनर्जी का प्रीमियम जीरो है। यानी इसका जीएमपी शून्य है। जीरो जीएमपी के हिसाब से सीएलएन एनर्जी की लिस्टिंग 250 रु पर ही हो सकती है। इसकी लिस्टिंग 30 जनवरी को होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
