बिजनेस

Multibagger stocks below 100 Rs: 34000% रिटर्न! कीमत ₹100 से कम, अब हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स का ग्रीन एनर्जी में बड़ा धमाका!

Hazoor Multi projects share price: हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ₹100 से कम कीमत वाले स्मॉल-कैप स्टॉक में ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कदम रखते हुए महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 1.2 GW क्षमता का सौर ऊर्जा पार्क स्थापित कर रही है। कंपनी ने बीते पांच वर्षों में निवेशकों को 34,080% से अधिक रिटर्न दिया है।

Image

₹100 से कम का स्मॉल-कैप स्टॉक

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स ने सोलर पार्क शुरू करने की घोषणा
  • महाराष्ट्र में 1.2 GW क्षमता का बनेगा
  • निवेशकों के लिए आकर्षक रिटर्न

Big announcement of hazoor Multi Projects: हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (HMPL) ने 27 जनवरी को घोषणा की कि कंपनी ग्रीन एनर्जी बिजनेस में कदम रखने जा रही है। कंपनी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में राज्य का पहला सौर ऊर्जा पार्क, छत्रपति शिवाजी महाराज सौर ऊर्जा पार्क (CSMSUP) विकसित करेगी। इस प्रोजेक्ट के लिए HMPL ने यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के साथ सहयोग किया है।

1.2 गीगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क का विकास

HMPL द्वारा बताया गया कि सोलापुर जिले में 4,200 एकड़ में फैला यह सौर ऊर्जा पार्क 1.2 गीगावाट क्षमता का होगा। पार्क में उपयोग किए जाने वाले प्रत्येक सोलर पैनल की क्षमता 750 वॉट होगी, जो उच्च ऊर्जा दक्षता सुनिश्चित करेगा।

कंपनी का बयान और लक्ष्य

कंपनी ने BSE फाइलिंग में कहा, "छत्रपति शिवाजी महाराज सौर ऊर्जा पार्क का विकास हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रोजेक्ट भारत को ग्रीन एनर्जी में वैश्विक नेता बनाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आने वाले वर्षों में हम देशभर में अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को और बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।"

Hazoor multi projects share price history: शेयर प्राइस और निवेशकों को रिटर्न

हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स के शेयर मंगलवार को 4.99% गिरकर ₹51.27 पर ट्रेड कर रहे थे । हालांकि, पिछले पांच वर्षों में इसने निवेशकों को 34,080% से अधिक रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इसके शेयरों ने 54% रिटर्न दिया है। 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹63.90 (9 सितंबर 2024) और निम्नतम स्तर ₹28.41 (28 मार्च 2024) रहा है। 27 जनवरी के बाजार बंद होने पर कंपनी का मार्केट कैप ₹1,009.68 करोड़ था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article