Blue Cloud Softech Solutions new contract: हैदराबाद स्थित आईटी सर्विस कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस ने 27 जनवरी को घोषणा की कि उसे अमेरिका में $3 मिलियन (करीब ₹24.5 करोड़) का ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी अपने इन-हाउस विकसित प्लेटफॉर्म SecureNode को डिप्लॉय करेगी।
SecureNode: 100% स्वदेशी टेक्नोलॉजी
ब्लू क्लाउड का SecureNode प्लेटफॉर्म मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) के लिए एक कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन है, जो मोबाइल डिलीवरी टर्मिनल्स, POS प्वाइंट्स, इन्वेंटरी ट्रैकिंग नोड्स और डिवाइस मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण बिज़नेस इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित रूप से मैनेज करता है। यह प्लेटफॉर्म मजबूत क्रिप्टोग्राफिक सुरक्षा और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है।
कंपनी की चेयरपर्सन, जानकी यर्लागड्डा ने कहा, "यह ऑर्डर हमारी विश्वस्तरीय तकनीकी क्षमताओं को दर्शाता है। यह हमें वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और 'मेक इन इंडिया' पहल के अनुरूप काम करने की प्रेरणा देता है।"
शेयर प्राइस में हलचल और स्प्लिट का असर
हालांकि, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर मंगलवार को 5% गिरकर ₹34.38 पर बंद हुए। हाल ही में कंपनी ने अपने शेयरों का फेस वैल्यू ₹2 से घटाकर ₹1 कर दिया था।
स्टॉक रिटर्न: मल्टीबैगर प्रदर्शन
पिछले दो वर्षों में कंपनी ने 427% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बीते एक साल में 12% का सकारात्मक रिटर्न दिया। सितंबर 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, FII (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की कंपनी में 22.94% हिस्सेदारी है। कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹1,578.47 करोड़ (BSE डेटा के अनुसार) है।
