मुंबई से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मकानों की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह?

देश में घरों की मांग कम हो रही है। इसकी वजह प्रॉपर्टी की आसमान छूती कीमत को बताई जा रही है।

देश के प्रमुख रियल एस्टेट मार्केट में घरों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच खरीदारों के सतर्क रुख के कारण देश के आठ प्रमुख शहरों में मकानों की बिक्री चालू कैलेंडर वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में छह प्रतिशत घटकर 91,729 इकाई रह गई। पिछले साल की इसी तिमाही में 97,674 मकानों की बिक्री हुई थी। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों का कहना है कि बढ़ती कीमत ने घर खरीदारों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है। इससे भी घरों की मांग में कमी आई है।

Real Estate

रियल एस्टेट मार्केट

इन बड़े रियल्टी मार्केट में गिरावट

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में मकानों की बिक्री घटी। आंकड़ों के अनुसार, एमएमआर में मकानों की बिक्री अप्रैल-जून तिमाही में सात प्रतिशत घटकर 24,112 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 25,939 इकाई थी। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री सात प्रतिशत घटकर 9,352 इकाई रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 10,051 इकाई थी।

End of Feed