DDA Housing Scheme: दिल्ली के इन इलाकों में हैं 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, 7 नवंबर से कर पाएंगे बुकिंग

अगर आप डीडीए की हाउसिंग स्कीम, जन साधारण आवास योजना में फ्लैट बुक करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको बता रहे हैं कि इस स्कीम में कहां-कहां फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार लोकेशन का चुनाव कर सकते हैं।

DDA Housing Scheme: पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते एनसीआर में रहने वाले बहुत सारे लोग चाह कर भी अपना खुद का घर नहीं खरीद पा रहे हैं। उनके लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) एक शानदार हाउसिंग स्कीम लेकर आई है। स्कीम का नाम डीडीए जन साधारण आवास योजना है। इस स्कीम में फ्लैट की शुरुआती कीमत 11.8 लाख रुपये से शुरू होती है। यानी अगर नोएडा या गुरुग्राम में उपलब्ध फ्लैट की कीमत से तुलना करें तो काफी कम। आपको बता दें कि इस स्कीम में बुकिंग 7 नवंबर, 2025 से शुरू होगी। आइए आपको बताते हैं कि डीडीए की 1500 से अधिक रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, दिल्ली के किन इलाकों में हैं। यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है। आप इस स्कीम में आवेदन से पहले अपने जरूरत के अनुसार एरिया चुन सकते हैं।

डीडीए हाउसिंग स्कीम

डीडीए हाउसिंग स्कीम (DDA)

कुल 1,532 फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध

DDA Jan Sadharan Awaas Yojana 2025 (FCFS) (Phase-II) में उपलब्ध कुल फ्लैट्स की संख्या 1,532 है। ये फ्लैट्स दिल्ली के कई इलाकों में हैं - मुख्य रूप से रामगढ़ कॉलोनी, नरेला, रोहिणी, और शिवाजी मार्ग में। नीचे हम एरिया वाइज जानकारी दे रहे हैं।

End of Feed