हाजमोला और Odomos को पावर ब्रांड बनाएगी Dabur, च्यवनप्राश-पुदीन हरा के बराबर बढ़ाएगी कारोबार

Dabur Hajmola & Odomos: डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि इस समय डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपये से कम के हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डाबर देगी हाजमोला-ओडोमॉस पर ध्यान
  • पावर ब्रांड कैटेगरी में करेगी शामिल
  • फिलहाल पोर्टफोलियो में 9 अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल

Dabur Hajmola & Odomos: रोजमर्रा के इस्तेमाल में जो चीजें आती हैं, उनमें फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) कहा जाता है। डाबर (Dabur) देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक है, जिसके ब्रांड पोर्टफोलियो में कई चीजें हैं। अब डाबर अपने पाचक ब्रांड हाजमोला (Hajmola) और मच्छर भगाने वाले ब्रांड ओडोमॉस (Odomos) का विस्तार कर रही है। इसका इरादा इन्हें अपने 'पावर ब्रांड' की लिस्ट में शामिल करने का है। डाबर के एफएमसीजी प्लेटफॉर्म में इस समय 9 अलग-अलग पावर ब्रांड शामिल हैं। इनमें से आठ भारत में और एक विदेशी बाजार में है। इनका कंपनी की कुल बिक्री में 70 प्रतिशत योगदान है।

100 करोड़ के 17 ब्रांड

डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने पिछले सप्ताह निवेशक बैठक में कहा कि इस समय डाबर के पास 17 ब्रांड हैं जो 100 करोड़ रुपये से अधिक के हैं, लेकिन ये 500 करोड़ रुपये से कम के हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास 17 ब्रांड हैं, जो 100-500 करोड़ रुपये के दायरे में हैं। भविष्य इन्हीं ब्रांड का है और हम इनका विस्तार करेंगे। यदि आप पांच साल पहले देखें, तो ये सभी 100 करोड़ रुपये से कम कीमत के ब्रांड थे।

End of Feed