डाबर ने '100% शुद्धता' के दावों वाले प्रोडक्ट्स पर FSSAI की बैन को हाईकोर्ट में दी चुनौती

FSSAI 100 Percent Claim Ban: डाबर ने शहद और घी जैसे उत्पादों पर '100% शुद्धता' के दावों पर FSSAI के प्रतिबंध को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी का आरोप है कि बिना नोटिस यह कार्रवाई हुई।

FSSAI 100 Percent Claim Ban : एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डाबर इंडिया ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के उस सख्त निर्देश को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है, जिसमें कंपनी को अपने कई लोकप्रिय उत्पादों को '100 प्रतिशत' (100%) के दावों के साथ बेचने से रोक दिया गया है। FSSAI ने डाबर के शहद, देसी घी, नारियल तेल, सेब के सिरके, तिल के तेल, नारियल पानी और नारियल दूध जैसे उत्पादों पर '100% शुद्ध' या इसी तरह के दावे करने पर रोक लगा दी थी।

Dabur India, FSSAI 100 Percent Claim Ban, Delhi High Court, Misleading Advertisements, Food Safety Standards, Dabur Honey, Dabur Desi Ghee

डाबर का 'शुद्धता' का दावा फंसा कानूनी शिकंजे में! FSSAI के कड़े रुख से मचा घमासान (तस्वीर-AI)

कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग

डाबर इंडिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के सामने इस मामले को तत्काल सूचीबद्ध (लिस्ट) करने का अनुरोध किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस याचिका पर शुक्रवार (7 जुलाई 2026) को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष सुनवाई तय की है।

End of Feed