DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को आज मिल सकता है तोहफा! जानें कितनी हो सकती है बढ़ोतरी

देशभर में 1.2 करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों DA बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। आज उनको अच्छी खबर मिल सकती है। सरकार 8th Pay Commission से पहले डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

DA hike 2026: देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को आज डीए बढ़ोतरी का तोहफा मिल सकता है। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने वाली है। इस बैठम में DA Hike पर मुहर लग सकती है। अगर कैबिनेट में आज डीए बढ़ोतरी का फैसला होता है तो 8वें वेतन आयोग के तहत अपनी सैलरी और पेंशन में बदलाव का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की राहत मिलेगी।

DA Hike News

डीए हाईक

आज क्यों लग सकती है मुहर?

आज DA (महंगाई भत्ता) के ऐलान की उम्मीद के दो मुख्य कारण हैं। पहला जनवरी साइकिल के लिए DA में बढ़ोतरी को आमतौर पर मार्च के आस-पास मंजूरी मिलती है, अक्सर होली से पहले या उसके आस-पास। हाल के सालों में, यह ऐलान 28 मार्च (2025) और 12 मार्च (2024) को हुआ था। दूसरी, चूंकि यह इस महीने की शायद आखिरी कैबिनेट बैठक है, इसलिए जनवरी के संशोधन के ऐलान का समय कम होता जा रहा है, जिससे आज इसके ऐलान की संभावना बहुत ज्यादा है।

End of Feed