सिलेंडर हुआ सस्ता, तो इलेक्ट्रिक बाइक महंगी, जानिए आज से क्या-क्या बदला

21 मई 2023 को हेवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने एक नोटिफिकेशन जारी की थी, जिसके मुताबिक FAME-II सब्सिडी घटा दी गई है। अब इसे 15000 रु से घटा कर 10,000 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। अनुमान है कि इससे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स 25-25 हजार रु महंगे हो सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज से कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स हो जाएंगे महंगे
  • जून में 12 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

Changes from 1st June 2023 : आज जून महीने का पहला दिन है। हर महीने की तरह जून की शुरुआत से भी कई नए नियम लागू हुए हैं और कुछ अहम चीजों की कीमतों में बदलाव हुए हैं। 1 जून यानी आज से जो बदलाव हुए हैं, उनका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। इसलिए इन सभी बदलावों के बारें जानना जरूरी है। इनमें गैस सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) और इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर (Electric Bike) शामिल हैं।

एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

सरकारी तेल-गैस कंपनियाँ हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती हैं और इसके बाद नये रेट जारी करती हैं। दो तरह के गैस सिलेंडरों के रेट जारी किए जाते हैं। इनमें घरेलू एलपीजी और कमर्शियल एलपीजी शामिल है। आज से 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पर कमर्शियल सिलेंडर जरूर सस्ता हुआ है।

End of Feed