क्रिप्टो मार्केट में मचा कोहराम, लोगों को एक ही दिन में हो गया मोटा नुकसान!

  • Authored by: सुजीत शर्मा
  • Updated Nov 9, 2022, 05:03 PM IST

Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में आज जबरदस्त अफरा-तफरी देखने को मिल रही है, लगभग सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी आज गिरावट ट्रेड कर रही है। लगभग 3 महीने के बाद ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप $1 लाख करोड़ के नीचे पहुंच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में 1 दिन में $100 अरब से ज्यादा की घटी।
  • 3 महीने के बाद मार्केट कैप $1 लाख करोड़ के नीचे।
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में 12 घंटे में 12% की गिरावट।

नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में आज भारी गिरावट देखी जा रही है और इस गिरावट का आलम कुछ इस प्रकार है कि ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी की मार्केट कैप में 1 दिन में $100 अरब से ज्यादा घटकर लगभग 3 महीने के बाद कैप $1 लाख करोड़ के नीचे पहुंच गई है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में पिछले 12 घंटे में 12% की गिरावट भी देखने को मिली है। पिछले 48 घंटे में FTX टोकन 95% टूटा तो वहीं बिटकॉइन (Bitcoin) $18,000 तक फिसला गया।

crypto

Cryptocurrency: क्रिप्टो मार्केट में मचा कोहराम!

संकट में क्रिप्टो करेंसी मार्केट

End of Feed