Crude Oil Price: इजराइल के ईरान पर सीमित हमला करने से गिरे क्रूड ऑयल के दाम, 5 फीसदी से ज्यादा हुआ सस्ता

Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अनुरोध पर इजराइल ने इस हमले में तेल, परमाणु और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि देश की तेल इंडस्ट्री की एक्टिविटीज सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गिरे तेल के दाम
  • 5 फीसदी से अधिक की गिरावट
  • इजराइल के ईरान पर सीमित हमले का असर

Crude Oil Price: बीते हफ्ते इजरायली हमलों में OPEC मेंबर देश ईरान की कच्चे तेल की सुविधाएं सुरक्षित रहीं। इसके बाद एशियाई ट्रेड के शुरुआती दौर में कच्चे तेल में 5% से अधिक की गिरावट आई। ब्रेंट गिरकर 73 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 69 डॉलर से नीचे चला गया। इजरायली लड़ाकू विमानों ने शनिवार को ईरान में सैन्य ठिकानों पर हमला किया। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ईरानी मिसाइल हमले के बदला में इजराइल ने ईरान पर हमला किया। हालांकि जानकारों के मुताबिक ये हमला अपेक्षा से अधिक संयमित था।

Crude Oil Price

गिरे तेल के दाम

ये भी पढ़ें -

End of Feed