Reliance Industries Bonus Share: दिवाली से पहले अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा देते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया था। रिलायंस शेयरहोल्डर्स को 1:1 बोनस शेयर देने जा रही है। इसका मतलब है कि हर 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर मिलेगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर है, जो कल सोमवार को ही है। ऐसे में क्या कल रिलायंस के शेयर खरीदने पर इसके बोनस शेयर मिलेंगे या नहीं।
ये भी पढ़ें -
अब खरीदने पर बोनस शेयर मिलेंगे या नहीं (Reliance Industries Bonus Share)
रिलायंस के बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अक्टूबर है। कभी भी किसी कंपनी के बोनस शेयरों के लिए एलिजिबल होना हो तो रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले रिलायंस के शेयर खरीदने होंगे।
1 दिन पहले इसलिए क्योंकि हमारे देश में टी+1 (ट्रेड डे + 1 डे) सेटलमेंट साइकिल का चलन है। ऐसे में जिस दिन आप शेयर खरीदेंगे, उसके एक दिन बाद ही वे डीमैट खाते में आएंगे। अब 28 अक्टूबर की जगह आपको 27 अक्टूबर को शेयर खरीदने होंगे। मगर 27 अक्टूबर यानी आज है रविवार। आज आप शेयर खरीद नहीं सकते, जबकि कल सोमवार को खरीदने पर शेयर डीमैट में आएंगे नहीं। ऐसे में अब रिलायंस के बोनस शेयर प्राप्त करने का मौका असल में हाथ से निकल चुका है। आपको 25 अक्टूबर तक खरीदने चाहिए थे।
लाखों शेयरहोल्डर्स को मिलेगा फायदा
35 लाख लोगों को रिलायंस के बोनस शेयर फ्री मिलेंगे। बता दें कि बोनस इश्यू से शेयरधारकों के पास जितने शेयर होंगे उनकी संख्या दोगुनी हो जाएगी। यानी किसी के पास रिलायंस के 200 शेयर हैं तो उसे अतिरिक्त 200 शेयर मिलेंगे, जिसके नतीजे में उसके पास कुल 400 शेयर हो जाएंगे। मगर शेयर की मार्केट वैल्यू भी आधी रह जाएगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
