कच्चे तेल में फिर आया उबाल, Brent Crude 90 डॉलर पार, क्या फिर बिगड़ेगा तेल का खेल?

अमेरिका-ईरान की जगं में अब सऊदी अरब की एंट्री हो चुकी है। इसके अलावा युद्ध का दायर बढ़कर मिस्र तक पहुंच गया है। क्रूड के दाम में फिर तेजी है। ब्रेंट क्रूड फिर से 90 डॉलर पहुंच गया है।

US Iran War अब विकराल होता जा रहा है। युद्ध में सऊदी अरब की एंट्री हो चुकी है। पहली बार मिस्र भी हमले की जद में आ गया है। वहीं, ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान को अब पूरी तरह बर्बाद कर दिया जाएगा। इस घटनाक्रम के बीच क्रूड के दाम में फिर उछाल आया है। Brent Crude फिलहाल 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

Brent Crude oil price

क्रूड के दाम में उबाल

अमेरिका-ईरान जंग के चलते पश्चिम एशिया में पिछले 6 महीने से तनाव है। ग्लोबल ऑयल सप्लाई का 20% हिस्सा रखने वाला रास्ता होर्मुज स्ट्रेट इस युद्ध का केंद्र बन गया, जिसे अमेरिका और ईरान ने बंद कर दिया था और क्रूड के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। लेकिन, जून में दोनों देशों ने शांति समझौता किया, जिसके बाद क्रूड 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ गया था।

End of Feed