क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? Crude Oil के दाम बढ़े, टूटने की कगार पर US-ईरान सीजफायर

शांति की बातचीत के बीच अमेरिका और ईरान के बीच फिर से मिसाइलें चलने लगी हैं। ईरान पर ताजा अमेरिकी हमले के बाद क्रूड ऑयल के दाम में 1 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।

US Strikes Iran Impacts Oil Price : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत के अंतिम दौर का दावा कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को अमेरिका ने ईरान पर नए सैन्य हमले (US Military Strikes) कर दिए। इस ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में खलबली मच गई है और पिछले सात हफ्तों के निचले स्तर पर चल रही कच्चे तेल की कीमतें (Crude Oil Prices) अचानक 1% तक उछल गई हैं। अमेरिकी तेल भंडारों (US Crude Stocks) में आई भारी गिरावट ने वैश्विक बाजार में सप्लाई के संकट को और गहरा कर दिया है।

Crude Oil Price Surge

क्रूड के दाम उछले

कितनी हुई क्रूड की कीमत?

बुधवार को कच्चे तेल के दोनों प्रमुख वैश्विक बेंचमार्क में अच्छी तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 93 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) क्रूड भी 89 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गया है। इससे ठीक एक दिन पहले मंगलवार 9 जून केा राष्ट्रपति ट्रंप की अपील के बाद इजरायल और ईरान द्वारा एक-दूसरे पर सीधे हमले रोकने से कीमतें काफी नीचे आ गई थीं, लेकिन अमेरिका के नए एक्शन ने पूरा खेल पलट दिया है।

End of Feed