नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, कच्चा तेल हुआ धड़ाम, सामने आई ये अच्छी खबर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट आई। ब्रेंट तेल के जुलाई अनुबंध की कीमत 11.57 डॉलर या 10.53 प्रतिशत फिसलकर 98.30 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो महीने से अधिक समय से चला आ रहा युद्ध अब खत्म होने की ओर है। खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसको लेकर बड़ी जानकारी दी है। इस खबर के दम पर आज भारतीय शेयर बाजार से लेकर रुपये में बड़ी तेजी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर कच्चा तेल के कीमत में बड़ी गिरावट आ गई है। यह भारत के लिए बड़ी राहत की खबर है। कच्चे तेल की कीमत में उछाल से आशंका जताई जा रही थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी होगी लेकिन अब इसकी संभावना न के बराबर है, क्योंकि कच्चा तेल अब 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।

Crude Oil

क्रूड ऑयल की कीमत में आई बड़ी गिरावट। (फोटो क्रेडिट-iStock)

11% तक टूटा कच्चा तेल

वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बुधवार को 11 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 8,588 रुपये प्रति बैरल पर आ गई। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते के संकेतों के बीच वैश्विक तेल मानकों में तेज गिरावट के साथ वायदा बाजार में तेल के दाम घटे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 1,110 रुपये यानी 11.45 प्रतिशत फिसलकर 8,588 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,132 लॉट का कारोबार हुआ।

End of Feed