Crorepati Goal: 10 साल में ₹1 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, जानें निवेश का सबसे आसान फॉर्मूला

निवेश का मूल मंत्र यह कि आप ऊंचे रिटर्न के पीछे ने भागें, बल्कि यह है कि आप लगातार लंबी अवधि तक निवेश करते रहें। धीरे-धीरे अपना निवेश बढ़ाएं, और समय के साथ कम्पाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) को अपना काम करने दें।

Crorepati Goal: अमीर बनने का सपना हम सभी देखते हैं लेकिन इस सपने को शिद्दत से कुछ ही लोग पूरा करते हैं। जो इसे पूरा करते हैं वो अनुशासित तरीके से अपनी बचत के पैसे को लंबे समय तक निवेश करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल होना चाहते हैं जो भविष्य की जरूरतों के लिए 1 करोड़ जमा करने का लक्ष्य रखे हुए हैं तो हम आपको बेस्ट तरीका बता रहे हैं। आप आसानी से अपनी कमाई में से पैसे बचाकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं।

How to become crorepati

करोड़पति कैसे बने?

अब सवाल उठता है कि आप निवेश कहां करें? जिस तरह से शेयर बाजार में गिरावट है, बहुत सारे निवेशक अपने पैसे को लेकर जोखिम लेना नहीं चाहते हैं। उनके लिए क्या विकल्प है। तो उनके लिए सबसे बेस्ट विकल्प के तौर पर पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), बैंक फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या समृद्धि योजना (अगर आपकी 10 साल से कम उम्र की कोई बेटी है) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) हैं। इन साधनों से मिलने वाला रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होता।

End of Feed