शाकाहारी थाली फरवरी में हुई महंगी लेकिन मांसाहारी थाली हुई सस्ती, जानें किसके बढ़े दाम किसके घटे

Crisil Roti Chawal Price: क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस ने ‘रोटी चावल कीमत’ पर शुक्रवार को जारी अपनी मासिक रिपोर्ट में कहा कि फरवरी में पोल्ट्री की कीमतों में गिरावट के कारण मांसाहारी थाली नौ प्रतिशत तक सस्ती हो गई है। ‘ब्रॉयलर’ मुर्गे की कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट आई।

Crisil Roti Chawal Price:प्याज और टमाटर के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली फरवरी महीने में सात प्रतिशत महंगी हो गई जबकि चिकेन सस्ता होने से मांसाहरी थाली नौ प्रतिशत तक सस्ती हुई। प्याज और टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर क्रमश: 29 प्रतिशत और 38 प्रतिशत की वृद्धि के कारण शाकाहारी थाली की लागत बढ़ी है। इसके अलावा चावल और दाल भी महंगी हुई हैं। यह महंगाई फरवरी 2023 की तुलना में बढ़ी है। हालांकि जनवरी 2024 के 28 रुपये की तुलना में पिछले महीने की शाकाहारी थाली सस्ती है। मांसाहारी थाली के मामले में कीमत एक साल पहले की अवधि में 59.2 रुपये की तुलना में घटकर 54 रुपये हो गई। हालांकि जनवरी के 52 रुपये की तुलना में अधिक है। इस थाली में शाकाहारी थाली वाली दाल की जगह चिकन ने ले ली है।

veg nonveg thali price

थाली की कीमतें

मांसाहारी थाली क्यों हुई सस्ती

End of Feed