2025-26 में घटी निर्माण उपकरण की बिक्री, निर्यात में हुई बढ़ोतरी: आईसीईएमए

उद्योग संगठन के अनुसार, 2025-26 में घरेलू बिक्री करीब सात प्रतिशत घटकर 1,13,229 इकाई रह गई, जो 2024-25 में 1,21,301 इकाई थी। यह विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के धीमे क्रियान्वयन और सतर्क खरीद रुख को दर्शाता है।

भारतीय निर्माण उपकरण उद्योग की कुल बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 2 प्रतिशत घटकर 1,36,995 यूनिट रह गई। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ (आईसीईएमए) ने दी। इससे पहले 2024-25 में उद्योग की बिक्री 1,40,191 यूनिट थी। आईसीईएमए के मुताबिक, घरेलू बाजार में कुछ समय के लिए आई मुश्किलें, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की धीमी रफ्तार और प्रोजेक्ट्स में देरी की वजह से बिक्री पर असर पड़ा। हालांकि, निर्यात में 32 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी हुई, जिससे उद्योग को सहारा मिला।

Business news (2)

2025-26 में बुनियादी ढांचा उपकरणों की घरेलू मांग कई चुनौतियों से प्रभावित रही। (फोटो क्रेडिट-iStock)

भारतीय निर्माण उपकरण विनिर्माता संघ (आईसीईएमए) के अध्यक्ष दीपक शेट्टी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में दर्ज गिरावट को उद्योग की संरचनात्मक कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण जमीन पर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कार्यान्वयन में धीमापन रहा।

End of Feed