कंपनियां लगातार कर रही है छंटनी, TCS- विप्रो में नौकरी का मौका!

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Jan 16, 2023, 03:34 PM IST

दुनियाभर में कंपनियों में लगातार छंटनी की जा रही है। ऐसे में लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ये मंदी के संकेत हैं? हालांकि इस अनिश्चितता के दौर के बीच हायरिंग भी जारी है।

नई दिल्ली। विश्वभर की कई कंपनियों में छंटनी की जा रही है। कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के बाद मेटा (Meta), ई- कॉमर्स दिग्गज अमेजन (Amazon) और कई कंपनियों ने छंटनी की। इस बीच विप्रो (Wipro) और टीसीएस जैसी प्रमुख कंपनियों में नौकरी के अवसर हैं। हालांकि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस, इंफोसिस (Infosys) और एचसीएल टेक (HCL Tech) जैसी प्रमुख भारतीय आईटी और कंपनियों में फ्रेशर हायरिंग (Fresher hiring) में गिरावट आई है।

job

Job Offer: कंपनियां लगातार कर रही है छंटनी, TCS- विप्रो में नौकरी का मौका!

हायरिंग का प्लान बना रही विप्रो

End of Feed