क्यों भाग रहे डिफेंस शेयर, इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी, 5000 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही 6% चढ़ा ये शेयर

Share Market में जहां बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स् से लेकर ज्यादातर बड़े इंडेक्स में गिरावट है। वहीं, डिफेंस इंडेक्स में 1 फीसदी की से ज्यादा की तेजी है। खासतौर पर रक्षा मंत्रालय से 5000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद कोचिन शिपयार्ड 6% चढ़ा है।

Cochin Shipyard Share Price में 17 फरवरी, 2026 को कारोबार की शुरुआत में ही 6% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, डिफेंस सेक्टर का यह अकेला शेयर नहीं है, जिसमें आज तेजी देखने केा मिली है। बल्कि पूरा डिफेंस इंडेक्स ही 1 फीसदी से ऊपर चढ़ चुका है। कोचिन शिपयार्ड के अलावा यूनिमैक, Cyient DLM और Mtar Technologies के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। इसके अलावा इंडेक्स में शामिल सभी 18 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को भी डिफेंस सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। डिफेंस सेक्टर को लेकर लंबे समय की ग्रोथ थीम और लगातार बढ़ते ऑर्डर बुक के चलते निवेशक इस सेक्टर को लेकर फिर से सकारात्मक नजर आ रहे हैं।

Defense Stock

डिफेंस स्टॉक्स में तेजी

निफ्टी डिफेंस में तेजी

Cochin Shipyard में क्यों आई तेजी?

कोचीन शिपयार्ड को करीब 5,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर से शेयर में भी मजबूती देखी गई। कंपनी पहले से ही कई सालों के ऑर्डर बुक पर काम कर रही है और अब अपनी उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रही है। डिफेंस और कमर्शियल शिप बिल्डिंग दोनों क्षेत्रों में कैपेसिटी विस्तार से आने वाले वर्षों में कंपनी की एग्जीक्यूशन क्षमता और राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।

End of Feed