Coal India दे रही कमाई का मौका, सहायक कंपनी CMPDIL ने किया IPO के लिए आवेदन

कोल इंडिया की सहायक कंपनी CMPDIL शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी में है। कंपनी ने IPO के लिए SEBI के पास Red Herring Prospectus (RHP) दाखिल कर दिया है। यह इश्यू पूरी तरह Offer For Sale (OFS) होगा, जिसमें Coal India अपनी हिस्सेदारी बेचेगी।

CMPDIL IPO: सरकारी कंपनी Coal India Ltd की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी CMPDIL का IPO 20 मार्च को खुलेगा और 24 मार्च को बंद होगा। कंपनी के RHP के मुताबिक, एंकर निवेशकों के लिए बिडिंग 18 मार्च को होगी। यह इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं करेगी। Coal India करीब 10.71 करोड़ शेयर बेचकर हिस्सेदारी घटाएगी।

Coal India CMPDI IPO

इसी साल कोल इंडिया की सहायक BCCL के आईपीओ ने बंपर रिटर्न दिया था

कंपनी क्या करती है

CMPDIL कोल सेक्टर की एक अहम तकनीकी और कंसल्टेंसी कंपनी है। यह कोल एक्सप्लोरेशन, माइन प्लानिंग और डिजाइन, कोल बेनिफिसिएशन, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग और आईसीटी सर्विसेज जैसी सेवाएं देती है। कंपनी मुख्य रूप से Coal India और उसकी सहायक कंपनियों को तकनीकी और इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी प्रदान करती है। इसके अलावा लैब सर्विसेज और फील्ड सर्विसेज भी इसके काम का हिस्सा हैं।

End of Feed