NHPC Share Price Target: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने सरकारी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी पर अपनी 'High Conviction Outperform' रेटिंग बनाए रखी है। इसके बाद शुक्रवार को हाइड्रो पावर उत्पादक एनएचपीसी लिमिटेड के शेयर में मजबूती आई। बता दें कि ब्रोकरेज फर्म हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत में पार्वती-II जलविद्युत (Hydroelectric) प्रोजेक्ट के चालू होने की संभावना पर आशावादी है। इसने कंपनी के शेयर के लिए टार्गेट प्राइस भी दिया है।
NHPC के लिए खरीदारी की सलाह
ये भी पढ़ें -
NHPC Share Price Target
CLSA ने NHPC के शेयर के लिए 117 रु का टार्गेट दिया है। जबकि शुक्रवार को इसका शेयर 82.25 रु पर बंद हुआ। यानी ये टार्गेट प्राप्त करने के लिए 42 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
25 साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट
पार्वती-II जलविद्युत प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया गया है कि 12 घंटे के लिए 110 प्रतिशत लोड पर प्रोजेक्ट की 50 फीसदी क्षमता हासिल कर ली गई है। बाकी कैपेसिटी मार्च के अंत तक तैयार होने की संभावना है। प्रोजेक्ट की जटिलता के कारण इसे पूरा होने में 25 साल लग गए। शुरू में इसे सात साल में पूरा करने की योजना बनाई गई थी।
NHPC की क्षमता में 11.5% ग्रोथ की उम्मीद
CLSA ने कहा कि पार्बती-II एनएचपीसी की क्षमता में 11.5 प्रतिशत की वृद्धि करेगी और FY26 तक रेगुलेटेड इक्विटी को बढ़ावा देगी। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार अगले चार वर्षों में एनएचपीसी के शेयर की कीमत बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
