Closing Bell : लगातार दूसरे दिन तेजी, Nifty 170, Sensex 579 अंक चढ़ा, 3 वजहों से भागा बाजार

शेयर बाजार में जुलाई का पहला सप्ताह धमाकेदार होता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी 170 और सेंसेक्स 579 अंक चढ़कर बंद हुआ।

Stock Market Closing Bell : जुलाई के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा और कारोबार के अंत में Sensex 579.48 अंक (0.75%) की बढ़त के साथ 77,502.12 पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 169.85 अंक (0.71%) चढ़कर 24,175.70 के स्तर पर बंद हुआ। IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, ब्रॉड मार्केट में मजबूती और Volatility घटने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। कारोबार की शुरुआत भी सकारात्मक रही थी। निफ्टी 24,062.20 पर खुला और दिन के दौरान 24,194.55 का उच्च स्तर छुआ। वहीं सेंसेक्स ने 77,083.14 पर कारोबार शुरू किया और इंट्राडे में 77,578.93 तक पहुंच गया। दिनभर बाजार में बिकवाली का दबाव सीमित रहा और ऊंचे स्तरों पर भी खरीदारी देखने को मिली।

Share Market Today Closing Bell nifty Sensex

बाजार तेजी में बंद

आज शेयर बाजार को IT सेक्टर ने लीड किया। Nifty IT इंडेक्स 4.64% की शानदार बढ़त के साथ दिन का सबसे बड़ा सेक्टोरल गेनर बना। पिछले कुछ समय से दबाव झेल रहे आईटी शेयरों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (1.43%), केमिकल (1.41%), रियल्टी (1.45%), ऑटो (1.21%), सीमेंट (1.34%), मेटल (0.88%) और फार्मा (0.50%) इंडेक्स भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी ओर Nifty PSU Bank 0.43% की गिरावट के साथ कमजोरी दिखाने वाला प्रमुख सेक्टर रहा, जबकि बैंक निफ्टी लगभग सपाट बंद हुआ।

End of Feed