Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सपाट हुआ बंद, सेंसेक्स 40 अंक लुढ़का

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन आज मिला-जुला रहा। जहां एक ओर सेंसेक्स नुकसान में बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 बढ़त में बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी।

Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स लाल निशान और निफ्टी हरे निशान में रहा। सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत के नुकसान के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।

Sensex

सपाट बंद हुआ बाजार ( File photo)

सेंसेक्स और निफ्टी का प्रदर्शन

सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत हरे निशान में की थी। सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर सेंसेक्स 101.51 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के बाद 84,375.43 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 49.65 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के बाद 25,984.80 स्तर पर बना हुआ था। SENSEX बुधवार को 84,273.92 अंक पर ओपन हुआ। इसके बाद 84,081.25 अंक के इंट्रा डे लो और 84,487.34 के इंट्रा डे हाई के बीच रेंज बाउंड कारोबार करते हुए मंगलवार के क्लोजिंग लेवल 84,273.92 अंक की तुलना में नुकसान पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,997.45 पर ओपन हुआ। इसके बाद 25,899.80 अंक के इंट्रा डे लो तक गिरने के बाद 26,009.40 अंक इंट्रा डे हाई टच किया।

End of Feed