Closing Bell : Nifty 289, Sensex 879 अंक ऊपर बंद, 3,06,696 करोड़ बढ़ी निवेशकों की पूंजी

शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन अच्छा बाउंस बैक देखने को मिला है। बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स सहित पूरी बाजार में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड रहा, जिसकी वजह से निवेशकों को करीब ₹3,06,696 करोड़ का फायदा हुआ है।

Share Market Closing Bell Today : शेयर बाजार में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को जोरदार रिकवरी देखने को मिली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन Sensex 879 अंक से ज्यादा चढ़कर 72,472 पर बंद हुआ, जबकि Nifty में 289 अंकों से ज्यादा की तेजी रही और यह 22,520 के स्तर पर पहुंच गया। ओवरऑल मार्केट ब्रेड्थ मजबूत होने की वजह से शुक्रवार को निवेशकों की पूंजी में 3,06,696 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Closing bell share market nifty sensex

बाजार में खरीदारी का ट्रेंड हुआ मजबूत

बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट IT शेयरों में खरीदारी से मिला। TCS के तिमाही नतीजों के बाद शेयरों में तेजी आई और Nifty IT इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और बाजार की अस्थिरता में कमी ने भी निवेशकों को राहत दी। इससे पहले गुरुवार को भारी बिकवाली के कारण Sensex 32 महीने के निचले स्तर और Nifty 18 महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ था।

End of Feed