Closing Bell : बाजार में लौटी जान! Sensex 444 और Nifty 140 अंक चढ़कर बंद, IT में बिकवाली हावी

शेयर बाजार में जुलाई के पहले दिन मजबूत खरीदारी का ट्रेंड रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स जहां 444 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं, Nifty में 140 अंक की तेजी देखने को मिली। हालांकि, इस दौरान IT Sector में बिकवाली हावी रही।

Share Market Closing Bell Today : शेयर बाजार में जुलाई की शुरुआत में खरीदारों का पलड़ा हावी रहा। जून के आखिरी दो दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। इसे देखते हुए जुलाई का पहला दिन निवेशकों के लिए राहत भरा रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex जहां 444 अंक की तेजी के साथ 76,922.64 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 140 अंक की तेजी के साथ 24,005.85 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान रियल्टी, FMCG और बैंकिंग शेयरों में दमदार खरीदारी देखने को मिली। वहीं, IT और मेटल शेयरों में बिकवाली हावी रही।

Share Market Today Closing Bell nifty Sensex

बाजार तेजी में बंद

24,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी

घरेलू शेयर बाजार ने जुलाई की शुरुआत शानदार अंदाज में की। बीएसई सेंसेक्स 443.97 अंक यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 76,922.64 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 140.10 अंक यानी 0.59 फीसदी चढ़कर 24,005.85 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,110 और निफ्टी 24,049 तक पहुंच गया, जिससे पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।

End of Feed