Closing Bell: सेंसेक्स 650 अंक चढ़ा, निफ्टी 25683 पर बंद, 3 लाख करोड़ बढ़ा मार्केट कैप, क्यों आई तेजी?

शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़िया प्रदर्शन किया। Sensex 650 और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की चढ़कर बंद हुए। इससे मार्केट कैप में करीब 3 लाख करोड़ का उछाल आया है। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से बाजार अभी कमजोर है।

पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद सोमवार को शेयर बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई। बीएसई सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 83,277 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 212 अंक की तेजी के साथ 25,683 के स्तर पर बंद हुआ। दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा और प्रमुख इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तरों के करीब बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स में हुई खरीदारी के चलते कुल मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ, तो भारत की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 46,525,081.14 करोड़ रुपये था, जो सोमवार को बढ़कर 4,68,47,173.15 करोड़ रुपय हो गया है। इस तरह मार्केट कैप में 3,19,242.59 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Stock Market Closing Today

भारतीय शेयर बाजार में लौटी तेजी

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर लीडर

आज की तेजी में बैंकिंग शेयरों ने बड़ी भूमिका निभाई। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.3% चढ़ा, जबकि प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुआ, जिससे बाजार को मजबूत सहारा मिला।

End of Feed