BirlaNu: सीके बिरला ग्रुप की HIL अब कहलाएगी BirlaNu Ltd, साल 2028 तक ₹8500 Cr की कंपनी बनने का लक्ष्य

HIL is Now BirlaNu: 3 अरब डॉलर (25717 करोड़ रु) के सीके बिरला ग्रुप की कंपनी एचआईएल लिमिटेड (HIL Ltd) की नई ब्रैंडिंग के बाद अब इसे बिरलानू लिमिटेड (BirlaNu Ltd) के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव कंपनी की महत्वाकांक्षी विकास रणनीति और बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के सेक्टर में वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • HIL बन गई BirlaNu
  • ₹8500 Cr की कंपनी बनने का टार्गेट
  • करेगी 1285 करोड़ रु का निवेश

HIL is Now BirlaNu: 3 अरब डॉलर (25717 करोड़ रु) के सीके बिरला ग्रुप की कंपनी एचआईएल लिमिटेड (HIL Ltd) की नई ब्रैंडिंग के बाद अब इसे बिरलानू लिमिटेड (BirlaNu Ltd) के नाम से जाना जाएगा। यह बदलाव कंपनी की महत्वाकांक्षी विकास रणनीति और बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के सेक्टर में वर्ल्ड क्लास प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराने की प्रतिबद्धता के तहत किया गया है। कंपनी की 32 प्रोडक्शन फैसिलिटीज भारत समेत यूरोप में काम करती हें और दुनियाभर के 80 से अधिक देशों में इसके ग्राहक और पार्टनर हैं। रिब्रांडिंग के साथ, कंपनी ने साल 2028 तक 1 बिलियन डॉलर (8572 करोड़ रु) की कंपनी बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए 150 मिलियन डॉलर (1285 करोड़ रु) का निवेश करने का फैसला लिया है।

HIL is Now BirlaNu

एचआईएल अब बिरलानू बन गई है

ये भी पढ़ें -

End of Feed