Cipla Block Deal: दवा कंपनी सिप्ला कर सकती है बड़ी डील, प्रमोर्टस बेचेंगे 2.53 फीसदी शेयर, खें नजर

Cipla Block Deal Alert: मंगलवार को डील की खबर आते ही सिप्ला के शेयर बुरी तरह गिर गए। सिप्ला के शेयर 1358.20 रुपये पर बंद हुए, जो 3.99 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। । पिछले एक महीने में इसमें 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 9 फीसदी तो पिछले एक साल में Cipla Share ने 47 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है।

Cipla Block Deal News in Hindi: दवा कंपनी Cipla एक बड़ी ब्लॉक डील कर सकती है। ब्लॉक डील करीब 2,637 करोड़ रुपये की हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर ग्रुप अपनी 2.53 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकता है। इसके लिए प्राइस रेंज 1289.5 रुपये से 1357.35 रुपये हो सकता है। प्रमोटर्स शिरीन हामिद, समीन हामिद, रुमाना हामिद और ओकासा फार्मा हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस डील के लिए कोटक सिक्योरिटीज डील का ब्रोकर संभव हो सकता है।

Cipla Block Deal:  दवा कंपनी सिप्ला कर सकती है बड़ी डील, प्रमोर्टस बेचेंगे 2.53 फीसदी शेयर, खें नजर

डील की खबर के बीच क्रैश हुए Cipla शेयर

ईटी नाउ स्वदेश को सूत्रों से मिली खबर के अनुसार डील पर जल्द मुहर लग सकती है।इस बीच मंगलवार को डील की खबर आते ही सिप्ला के शेयर बुरी तरह गिर गए। सिप्ला के शेयर 1358.20 रुपये पर बंद हुए, जो 3.99 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। । पिछले एक महीने में इसमें 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 9 फीसदी तो पिछले एक साल में Cipla Share ने 47 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, मई 2023 में यह शेयर 897.70 रुपये के स्तर पर था। जो कि 52 हफ्ते का निचला स्तर था।

End of Feed