ईरान संकट के बीच चीन की अर्थव्यवस्था ने लगाई छलांग, पहली तिमाही में मजबूत ग्रोथ, लेकिन ये है चिंता की बात

China economy growth: चीन की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में 5% बढ़ी, निर्यात मजबूत रहे, लेकिन घरेलू मांग कमजोर रही। रियल एस्टेट गिरावट और ऊर्जा संकट से भविष्य में जोखिम बढ़े।

China economy growth: पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल-अमेरिका तनाव के बीच चीन की अर्थव्यवस्था ने 2026 की पहली तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। जनवरी से मार्च के बीच देश का सकल घरेलू उत्पाद (China GDP growth) 5% बढ़ा, जो पिछली तिमाही के 4.5% से अधिक है। यह आंकड़ा बाजार के अनुमान (4.8%) से भी बेहतर रहा। हालांकि, यह वृद्धि मुख्य रूप से निर्यात पर आधारित रही, जबकि घरेलू मांग कमजोर बनी हुई है। सरकारी लक्ष्य के अनुसार चीन ने इस साल विकास दर का लक्ष्य 4.5% से 5% के बीच रखा है, जो पिछले कई दशकों में सबसे सतर्क लक्ष्य माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार को धीमी होती घरेलू मांग और वैश्विक व्यापार तनावों की चिंता है।

China economy growth, China GDP growth, China GDP first quarter 2026

निर्यात के दम पर चीन की अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार, लेकिन घरेलू मांग की कमजोरी और ऊर्जा संकट ने बढ़ाई चिंता (तस्वीर-istock)

निर्यात मजबूत, लेकिन घरेलू मांग कमजोर

पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था को सबसे बड़ा सहारा निर्यात से मिला। इस दौरान निर्यात में 14.7% की बढ़ोतरी हुई, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे तेज़ वृद्धि में से एक है। चीन की फैक्ट्रियों ने वैश्विक बाजार में मजबूत मांग का फायदा उठाया। लेकिन दूसरी तरफ घरेलू खपत कमजोर रही। खुदरा बिक्री (Retail Sales) केवल 2.4% की दर से बढ़ी, जो उम्मीद से कम है। मार्च में तो यह वृद्धि घटकर 1.7% रह गई। इसका मतलब है कि चीन के अंदर लोग अभी भी खर्च करने में सावधानी बरत रहे हैं, खासकर महंगी चीजों जैसे गाड़ियां खरीदने में।

End of Feed