खाड़ी युद्ध के बीच चीन ने रक्षा बजट में किया 2290 अरब रुपये का इजाफा, अमेरिका की बराबरी करने की कोशिश

China Defence Budget 2026: ईरान और इजराइल-यूएस युद्ध के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट को करीब 275 अरब डॉलर (2,51,85,82,00,00,000 रुपये) तक बढ़ा दिया, जो पिछले साल से करीब 25 अरब डॉलर (22,90,37,87,50,000 रुपये) अधिक है, ताकि वह अपनी सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण को तेज करके अमेरिका की सैन्य क्षमता के करीब आ सके, यह घोषणा प्रधानमंत्री ली चियांग ने राष्ट्रीय पीपुल्स कांग्रेस में की।

China Defence Budget 2026: ईरान और इजराइल-यूएस युद्ध के बीच चीन ने अपने रक्षा बजट में बड़ा इजाफा करते हुए इसे करीब 275 अरब डॉलर (2,51,85,82,00,00,000 रुपये) तक बढ़ा दिया है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 25 अरब डॉलर (22,90,37,87,50,000 रुपये) ज्यादा है। चीन की सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से सेना के आधुनिकीकरण और सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए की जा रही है, ताकि वह भविष्य में अमेरिका की सैन्य ताकत के बराबर पहुंच सके।

China defence budget 2026, China military spending

चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट, सेना के आधुनिकीकरण पर रहेगा खास जोर (तस्वीर-istock)

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में हुआ ऐलान

चीन के प्रधानमंत्री ली चियांग ने गुरुवार को देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में अपनी सरकारी रिपोर्ट पेश करते हुए रक्षा बजट का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस साल राष्ट्रीय रक्षा के लिए लगभग 1.9 ट्रिलियन युआन यानी करीब 275 अरब डॉलर खर्च किए जाएंगे। यह बजट चीन की सेना को आधुनिक बनाने और नई तकनीकों से लैस करने के लिए अहम माना जा रहा है।

End of Feed