China tariff hike : चीन ने अमेरिका से आयातित कुछ प्रमुख उत्पादों पर 10% से 15% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। यह नया टैरिफ 10 मार्च 2025 से प्रभावी होगा। चीन के वित्त मंत्रालय ने 4 मार्च 2025 को इस फैसले की पुष्टि की। चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 15% तक का अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया है। इनमें चिकन (मुर्गी), गेहूं (व्हीट), मक्का (कॉर्न), कपास (कॉटन) इसके अलावा, अन्य अमेरिकी उत्पादों पर भी 10% से 15% तक का टैरिफ लगाया जाएगा। हालांकि, उनकी पूरी सूची अभी जारी नहीं की गई है।
चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 15% तक बढ़ाया टैरिफ – 10 मार्च से लागू।
व्यापारिक तनाव बढ़ने की संभावना
चीन का यह कदम अमेरिका और चीन के बीच पहले से चल रहे व्यापारिक तनाव को और बढ़ा सकता है। अमेरिका ने भी हाल ही में चीनी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए थे, जिसके जवाब में चीन ने यह फैसला लिया है।
चीन ने मंगलवार को 10 अमेरिकी कंपनियों को देश की गैर-भरोसेमंद इकाई सूची में जोड़ने और उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई करने का फैसला किया।
इनमें रक्षा और सुरक्षा के अलावा कृत्रिम मेधा (एआई), विमानन, आईटी और ‘दोहरे उपयोग’ वाली वस्तुओं से जुड़ी कई कंपनियां शामिल हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि इसके अलावा, चीन ने उसके उत्पादों पर शुल्क वृद्धि के संबंध में डब्ल्यूटीओ विवाद निपटान तंत्र के तहत अमेरिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
चीन की जवाबी कार्रवाई अमेरिका द्वारा चीन से आयातित उत्पादों पर चार मार्च से प्रभावी 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बाद हुई है। आयोग ने कहा कि अमेरिका द्वारा एकतरफा शुल्क लगाए जाने से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली कमजोर होती है, अमेरिकी व्यवसायों और उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ता है और चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापार सहयोग की नींव कमजोर होती है। ट्रंप द्वारा चीनी निर्यात पर 10 प्रतिशत शुल्क के दूसरे दौर की घोषणा, चीन के वार्षिक संसद सत्र की शुरुआत के समय हुई है।
