China Economy: चीन की इकोनॉमी में रिवाइवल के संकेत,पहली तिमाही में 5.3 फीसदी की ग्रोथ, ऐसे मिला बूस्ट

China Economy: चीन द्वारा जारी आधिकारिक आकड़ों के अनुसार, इकोनॉमी में रिवाइवल की प्रमुख वजह औद्योगिक उत्पादन का पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत से अधिक बढ़ना रहा है। वही रिटेल बिक्री 4.7 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी है। इसकी वजह से इकोनॉमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

China Economy:चीन की अर्थव्यवस्था ने पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च तिमाही में 5.3 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी। यह विश्लेषकों के करीब 4.8 प्रतिशत के अनुमान से अधिक है। पिछली तिमाही की तुलना में वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत बढ़ी। चीन की अर्थव्यवस्था कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रभावों से उबरने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। मांग में मंदी और संपत्ति संकट के कारण इसकी वृद्धि प्रभावित हुई है। उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करने की वजह औद्योगिक उत्पादन का ट्रैक पर आना और रिटेल डिमांड में तेजी आना रहा है।

china economy

चीन की इकोनॉमी में सुधार के संकेत

कैसे आई तेजी

चीन द्वारा जारी आधिकारिक आकड़ों के अनुसार, इकोनॉमी में रिवाइवल की प्रमुख वजह औद्योगिक उत्पादन का पहली तिमाही में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत से अधिक बढ़ना रहा है। वही रिटेल बिक्री 4.7 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी है। इसकी वजह से इकोनॉमी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन इसलिए भी अच्छा है कि पिछली तिमाही में वृद्धि दर केवल 1.6 प्रतिशत रही थी। चीन ने 2024 के लिए पांच प्रतिशत का महत्वाकांक्षी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि लक्ष्य रखा है।

End of Feed