RBI का बड़ा दावा: 5 देशों से भारत के स्टील सेक्टर हो रहा बड़ा नुकसान, ये है वजह

रिजर्व बैंक ने अपने हालिया बुलेटिन में कहा है कि भारत में बढ़ते स्टील आयात की वजह से देश के घरेलू स्टील उत्पादकों को नुकसान हो रहा है। खासकर 5 देशों से सबसे ज्यादा स्टील आयात हो रहा है, क्योंकि वहाँ की कीमतें भारत की तुलना में काफी कम हैं। इसका सीधा असर भारतीय उद्योग और घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।

देश के इस्पात क्षेत्र को 2023-24 और 2024-25 के दौरान प्रमुख वैश्विक इस्पात उत्पादकों के सस्ते आयात और डंपिंग के कारण भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय बैंक के अक्टूबर बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख में कहा गया कि इस्पात आयात में वृद्धि देखी गई है जिसका मुख्य कारण आयात कीमतें कम होना है। इससे घरेलू इस्पात उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। साथ ही इसमें घरेलू इस्पात उत्पादन की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन का आह्वान किया गया है।

RBI

भारत को कैसे हो रहा नुकसान

‘स्टील अंडर सीज: अंडरस्टैंडिंग द इम्पैक्ट ऑफ डंपिंग ऑन इंडिया’ शीर्षक वाले लेख में कहा गया, ‘‘ वैश्विक उत्पादकों के सस्ते इस्पात की डंपिंग से घरेलू इस्पात उत्पादन को खतरा हो सकता है। हालांकि, इसे उपयुक्त नीतिगत उपायों के माध्यम से कम किया जा सकता है। हाल ही में सुरक्षा शुल्क लगाने की पहल आयात डंपिंग के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है।’’

End of Feed