शेयर बाजार में हाहाकार! 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, ₹9 लाख करोड़ स्वाहा, जानें मार्केट में भूचाल क्यों?

भारतीय शेयर बाजार में भूचाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सितंबर महीने की बड़ी गिरावट के बाद अक्टूबर में बाजार पहले दिन ही क्रैश कर गया है।

Share Market Crash: अक्टूबर महीने की आज से शुरुआत हो गई है लेकिन बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1000 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 71,500 पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 50 338 (-1.50%) अंक गिरकर 22,284 पर पहुंच गया है। शेयर बाजार में इस बड़ी गिरावट से निवेशकों के 9 लाख करोड़ 2 बजे तक स्वाहा हो गए हैं।

stock Market Crash

शेयर बाजार क्रैश

लगातार आठवें हफ्ते गिरावट की ओर बाजार

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इस सप्ताह करीब 2.6% और 2.3% नीचे हैं और मौजूदा रुझान बना रहा तो बाजार लगातार आठवें सप्ताह गिरावट दर्ज कर सकता है। यह 2001 के बाद सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट होगी।

End of Feed