चांदी का भाव आज का 8 अप्रैल 2026: रेट में 11000 रु की बढ़ोतरी, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 April 2026: अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 April 2026 : अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर हो गया। जिसकी वजह से चांदी की कीमतों जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 11,000 रुपये यानी करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 2,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। मंगलवार को 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात 9.30 बजे तक 4.02% बढ़कर यानी 9304 रुपये तेजी के साथ 2,40,652 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,33,379 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 6.30% बढ़कर $76.52 प्रति औंस हो गई है। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 10,000 रुपये बढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत बुधवार सुबह तक 2,30,881 रुपये किलो हो गई। दोपहर तक बढ़कर 2,44,443 रुपये किलो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,041 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

Silver price today

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,499₹24,990₹2,49,900
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को चांदी की कीमतें 2,000 रुपये टूटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,000 रुपये, या करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। सोमवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत टूटकर 72.14 डॉलर प्रति औंस रह गई। यह विदेशी बाजारों में निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

End of Feed