चांदी का भाव आज का 6 जनवरी 2026: रेट में उछाल, 2.5 लाख के पार, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 January 2026: वेनेजुएला संकट के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।लेकिन कभी-कभी रेट में गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 January 2026 : चांदी की कीमतों ने पिछले साल नए-नए रिकॉर्ड बनाए। अब वेनेजुएला संकट की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक कीमत बढ़कर 2,37,063 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,44,788 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,43,150 रुपये किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक आज भारत में चांदी का भाव उछलकर 2,53,000 रुपये प्रति किलो हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एकसीएक्स) में चांदी के वायदा कीमत बढ़कर 2,49,252 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी का वायदा भाव 29 दिसंबर 2025 को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई।वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी भी बढ़कर 75.02 डॉलर प्रति औंस हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव की जानकारी दे रहे हैं।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver rate today, MCX Silver rate

चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

भारत के शहरों में चांदी के भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर का नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,530₹25,300₹2,53,000
मुंबई₹2,530₹25,300₹2,53,000
कोलकाता₹2,530₹25,300₹2,53,000
चेन्नई₹2,710₹27,100₹2,71,000
पटना₹2,530₹25,300₹2,53,000
लखनऊ₹2,530₹25,300₹2,53,000
मेरठ₹2,530₹25,300₹2,53,000
कानपुर₹2,530₹25,300₹2,53,000
अयोध्या₹2,530₹25,300₹2,53,000
गाजियाबाद₹2,530₹25,300₹2,53,000
नोएडा₹2,530₹25,300₹2,53,000
गुरुग्राम₹2,530₹25,300₹2,53,000
चंडीगढ़₹2,530₹25,300₹2,53,000
जयपुर₹2,530₹25,300₹2,53,000
अहमदाबाद₹2,530₹25,300₹2,53,000
पुणे₹2,530₹25,300₹2,53,000
लुधियाना₹2,530₹25,300₹2,53,000
गुवाहाटी₹2,530₹25,300₹2,53,000
इंदौर₹2,530₹25,300₹2,53,000
बैंगलोर₹2,530₹25,300₹2,53,000
भुवनेश्वर₹2,710₹27,100₹2,71,000
केरल₹2,710₹27,100₹2,71,000
रायपुर₹2,530₹25,300₹2,53,000
हैदराबाद₹2,710₹27,100₹2,71,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी जारी रही और यह 2,600 रुपये बढ़कर 2,44,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। शुक्रवार को चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी भी 2.35 डॉलर यानी 3.24 प्रतिशत बढ़कर 75.02 डॉलर प्रति औंस हो गया।

End of Feed