बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 जून 2026: आज 1500 रु घटे रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 June 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 June 2026 : ईरान और अमेरिका में तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी की कीमतें 1,500 रुपये या 0.55% टूटकर 2,69,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 1.41% गिरकर यानी 3760 रुपये गिरावट के साथ 2,62,947 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,66,707 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी एक प्रतिशत टूटकर 74.43 डॉलर प्रति औंस रह गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,65,300 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,62,000 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 261575 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,800₹28,000₹2,80,000
मुंबई₹2,800₹28,000₹2,80,000
कोलकाता₹2,800₹28,000₹2,80,000
चेन्नई₹2,900₹29,000₹2,90,000
पटना₹2,800₹28,000₹2,80,000
लखनऊ₹2,800₹28,000₹2,80,000
अयोध्या₹2,800₹28,000₹2,80,000
मेरठ₹2,800₹28,000₹2,80,000
कानपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
गाजियाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
नोएडा₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुरुग्राम₹2,800₹28,000₹2,80,000
चंडीगढ़₹2,800₹28,000₹2,80,000
जयपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
लुधियाना₹2,800₹28,000₹2,80,000
गुवाहाटी₹2,800₹28,000₹2,80,000
इंदौर₹2,800₹28,000₹2,80,000
अहमदाबाद₹2,800₹28,000₹2,80,000
वडोदरा₹2,800₹28,000₹2,80,000
सूरत₹2,800₹28,000₹2,80,000
पुणे₹2,800₹28,000₹2,80,000
नागपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
नासिक₹2,800₹28,000₹2,80,000
बैंगलोर₹2,800₹28,000₹2,80,000
भुवनेश्वर₹2,900₹29,000₹2,90,000
कटक₹2,900₹29,000₹2,90,000
केरल₹2,900₹29,000₹2,90,000
रायपुर₹2,800₹28,000₹2,80,000
हैदराबाद₹2,900₹29,000₹2,90,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्ना्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से इन कीमती धातुओं की मांग फिर से बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी 1,300 रुपये की मजबूती आई और यह पिछले बंद भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत बढ़कर 76.29 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

विदेशी बाजारों में मजबूत बढ़त के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5,054 रुपये बढ़कर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में विकासक्रम का आकलन किया और प्रमुख अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार किया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी की वायदा कीमत 5,054 रुपये यानी 1.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,71,217 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 77.21 डॉलर प्रति औंस हो गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक नियो की एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि मंगलवार को हाजिर चांदी 1 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 77 डॉलर प्रति औंस हो गए। इसकी वजह यह रही कि कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से महंगाई और ब्याज दरों के भविष्य को लेकर चिंताएं कम हुईं। चैनवाला ने कहा कि अब ध्यान अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों पर जा रहा है, जिसमें नौकरियों के खाली पदों की संख्या, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां, और शुक्रवार को जारी होने वाली गैर-कृषि पे रोल रिपोर्ट शामिल हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में अनुसंधान प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि चांदी अपने हालिया निचले स्तर से उबर गई है क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया शांति वार्ता से पहले इंतजार करो और देखो का रुख अपनाया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article