Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 27 July 2026 : चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उटापटक हो रहा है। बाजार दो दिन बंद रहने के बाद आज ओपन हो रहा है। अभी तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,22,301 रुपये प्रति किलो है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,375 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 59.96 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,22,870 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,19,556 रुपये किलो पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलो है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 27 जुलाई 2026
चांदी का ताजा भाव जानिए
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी की शुद्धता | 1 किलोग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|
| 999 फाइन | ₹2,22,870 | ₹6,318 | ₹2,600 |
| 925 स्टर्लिंग | ₹2,06,155 | ₹5,844 | ₹2,405 |
| 900 कॉइन | ₹2,00,583 | ₹5,686 | ₹2,340 |
| 800 जर्मन | ₹1,78,296 | ₹5,055 | ₹2,080 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मुंबई | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कोलकाता | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चेन्नई | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| पटना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लखनऊ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अयोध्या | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| कानपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| मेरठ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नोएडा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| जयपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| लुधियाना | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| इंदौर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| वडोदरा | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| सूरत | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| पुणे | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नागपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| नासिक | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| बैंगलोर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
| रायपुर | ₹2,400 | ₹24,000 | ₹2,40,000 |
| हैदराबाद | ₹2,450 | ₹24,500 | ₹2,45,000 |
पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव
घरेलू बाजार में कमजोर लिवाली और कारोबारियों की भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
पिछले कारोबारी चांदी के वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में भी नरमी देखने को मिली। सितंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 508 रुपये (0.23 प्रतिशत) गिरकर 2,18,867 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं, वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
बाजार विश्लेषकों की राय
बाजार विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू और वैश्विक बाजारों में कमजोर धारणा तथा कारोबारियों की बिकवाली के दबाव के चलते चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और मुनाफावसूली का असर पूरे कारोबार के दौरान चांदी की कीमतों पर साफ दिखाई दिया।
