Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 25 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन होने के बाद चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 1.54% बढ़कर यानी 4188 रुपये उछाल के साथ 2,76,034 रुपये किलो हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 2,71,846 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 3 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 78.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,67,433 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,69,754 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,71,100 रुपये किलो हो गई। उधर दिल्ली में चांदी की कीमतें 2,71,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर रही। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
चांदी का ताजा भाव जानिए
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| मुंबई | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| कोलकाता | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| चेन्नई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| पटना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| लखनऊ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| मेरठ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| अयोध्या | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| कानपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नोएडा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| जयपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| लुधियाना | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| इंदौर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| सूरत | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| वडोदरा | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| पुणे | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नागपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| नासिक | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| बैंगलोर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कटक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| केरल | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| रायपुर | ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000 |
| हैदराबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव
अमेरिका-ईरान वार्ता में शुरुआती सकारात्मक संकेत मिलने से कीमती धातुओं की खरीदारी में नरमी देखने को मिली। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत टूटकर 75.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाने के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में जुलाई डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध का भाव 1,883 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत टूटकर 2.73 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक बाजार में भी चांदी पर दबाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क बाजार में चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत गिरकर 76.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निवेशकों की बिकवाली के चलते चांदी वायदा कीमतों में कमजोरी आई।
इस बीच, अमेरिका ने साफ किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला समुद्री व्यापार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जारी रहना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने अमेरिका-ईरान वार्ता में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि होर्मुज जलडमरूमध्य का मुद्दा अब भी बातचीत में बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसी वजह से बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
