चांदी का भाव आज का 17 फरवरी 2026: रेट में बड़ी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 February 2026: चांदी की कीमतों लगातार बदलाव जारी है। लेकिन हाल में गिरावट का रूख रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 17 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन हाल में कीमतों में अधिकतर गिरावट हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत मंगलवार को 5,000 रुपये या 2 प्रतिशत घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। सोमवार को चांदी 5,000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई थी। यानी दो दिन में चांदी 10,000 रुपये सस्ती हुई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव करीब 11000 रुपये गिरकर 2,28,783 रुपये किलो हो गया। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.65 डॉलर या 2.15 प्रतिशत घटकर 74.96 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 8000 रुपये लुढ़कर 2,60,000 रुपये किलो हो गई। कल यानी सोमवार को 7000 रुपये घटकर 2,60,000 रुपये किलो हो गई थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,40,947 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 2,34,380 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 2,32,955 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,650₹26,500₹2,65,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,650₹26,500₹2,65,000
कटक₹2,650₹26,500₹2,65,000
केरल₹2,650₹26,500₹2,65,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000

(तस्वीर-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें दो प्रतिशत घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 5,000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई, जो शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत घटकर 76.94 डॉलर प्रति औंस रह गई।

End of Feed