Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 April 2026 : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में उतार-चढ़ाव जारी है। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से बुधवार को चांदी कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी 11,800 रुपये या 4.81 प्रतिशत बढ़कर 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह बाजार ओपन होने के कीमतें बढ़ने लगी थी, लेकिन दोहपर तक फिर गिरावट शुरू हो गई और शाम तक 0.69% लुढ़कर यानी 1750 रुपये गिरावट के साथ 2,51,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,52,750 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,36,981 रुपये प्रति किलो थी। जो दोपहर तक 250855 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,49,019 रुपये प्रति किलो हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी की कीमत 15000 रुपये बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.2 प्रतिशत टूटकर 78.61 डॉलर प्रति औंस रह गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| मुंबई | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कोलकाता | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| चेन्नई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पटना | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| लखनऊ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| अयोध्या | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| मेरठ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कानपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नोएडा | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| जयपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| लुधियाना | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| इंदौर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| सूरत | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| पुणे | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नागपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| नासिक | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| बैंगलोर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| वडोदरा | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कटक | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| केरल | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| रायपुर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| हैदराबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते पिछले कारोबारी दिन सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 1,800 रुपये सस्ती होकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। इससे पहले शुक्रवार को यह 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, यानी करीब 1 प्रतिशत की कमी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के दाम गिरे, जहां हाजिर चांदी 1.58 डॉलर (2.09 प्रतिशत) टूटकर 74.31 डॉलर प्रति औंस रह गई।
वहीं, वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा सौदों का आकार घटाने के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी 4,495 रुपये गिरकर 2,38,779 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो 1.85 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 75.33 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मुख्य रूप से बिकवाली के दबाव के कारण वायदा कीमतों में यह गिरावट आई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
