चांदी का भाव आज का 13 अप्रैल 2026: लुढ़के रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 April 2026: अमेरिका-ईरान में फिर से युद्ध की आशंका के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 April 2026 : अमेरिका-ईरान में वार्ता विफल होने के बाद चांदी की कीमतों (silver rate today) में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी शुक्रवार के 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 1,800 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 2,45,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.87% लुढ़कर यानी 2124 रुपये गिरावट के साथ 2,41,150 रुपये किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी दिन यह 2,43,274 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.58 डॉलर या 2.09 प्रतिशत टूटकर 74.31 डॉलर प्रति औंस रह गई। जबकि COMEX चांदी की कीमतें 3.29% गिरकर $74 प्रति औंस पर आ गईं। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी की कीमत सोमवार सुबह तक 2,39,934 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक घटकर 237181 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,36,981 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये घटकर 2,55,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

Silver price today, silver rate today, chandi ka bhav aaj ka,  silver price per kg

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,550₹25,500₹2,55,000
मुंबई₹2,550₹25,500₹2,55,000
कोलकाता₹2,550₹25,500₹2,55,000
चेन्नई₹2,600₹26,000₹2,60,000
पटना₹2,550₹25,500₹2,55,000
लखनऊ₹2,550₹25,500₹2,55,000
मेरठ₹2,550₹25,500₹2,55,000
अयोध्या₹2,550₹25,500₹2,55,000
कानपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
गाजियाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
नोएडा₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुरुग्राम₹2,550₹25,500₹2,55,000
चंडीगढ़₹2,550₹25,500₹2,55,000
जयपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
लुधियाना₹2,550₹25,500₹2,55,000
गुवाहाटी₹2,550₹25,500₹2,55,000
इंदौर₹2,550₹25,500₹2,55,000
अहमदाबाद₹2,550₹25,500₹2,55,000
वडोदरा₹2,550₹25,500₹2,55,000
सूरत₹2,550₹25,500₹2,55,000
पुणे₹2,550₹25,500₹2,55,000
नागपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
नासिक₹2,550₹25,500₹2,55,000
बैंगलोर₹2,550₹25,500₹2,55,000
भुवनेश्वर₹2,600₹26,000₹2,60,000
कटक₹2,600₹26,000₹2,60,000
केरल₹2,600₹26,000₹2,60,000
रायपुर₹2,550₹25,500₹2,55,000
हैदराबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
(डेटा सोर्स-गुरिटर्न्स)

पिछले कारोबारी दिन चांदी के दाम में मजबूती देखने को मिली। युद्धविराम को लेकर बनी अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी के कारण सर्राफा बाजार में तेजी आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत 3,800 रुपये बढ़कर 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार यह 1.6 प्रतिशत की बढ़त है। इससे पहले गुरुवार को चांदी गिरकर 2,43,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। पूरे सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये यानी 4.2 प्रतिशत मजबूत रही। वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 75.91 डॉलर प्रति औंस रही।

End of Feed