ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के रेडी टू मूव फ्लैट खरीदने का आज से मौका, जानें रेट और बाकी जानकारी

अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खरीदार फ्लैट का पेमेंट या तो एक साथ कर सकते हैं या चार किस्तों में। किस्तें दो साल की अवधि में देनी होंगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, फ्लैट्स की लोकेशन काफी प्राइम है। ये ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एनसीआर एक्सप्रेसवे, शैक्षणिक संस्थानों, कमर्शियल सेक्टर और रेजिडेंशियल इलाकों के पास स्थित हैं।

Greater Noida flats: अगर आप एनसीआर में रेडी टू मूव फ्लैट ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी फ्लैट की नई स्कीम लेकर आई है। इस स्कीम में आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एप्लीकेंट 18 फरवरी तक इस स्कीम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ये फ्लैट ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन 1A में है। इस स्कीम में 90 फ्लैट्स की ई-नीलामी होगी। अथॉरिटी ने फ्लैट्स की रिजर्व कीमत 73.2 लाख रुपये से 74.3 लाख रुपये के बीच रखी है। ये फ्लैट बिल्डिंग की पहली और 15वीं मंज़िल पर हैं। हर यूनिट का कारपेट एरिया 83.38 स्क्वायर मीटर और सुपर एरिया 104.7 स्क्वायर मीटर है।

Real Estate

फ्लैट फाइल फोटो (Istock)

किस तरह कर सकते हैं पेमेंट

अथॉरिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, खरीदार फ्लैट का पेमेंट या तो एक साथ कर सकते हैं या चार किस्तों में। किस्तें दो साल की अवधि में देनी होंगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अनुसार, फ्लैट्स की लोकेशन काफी प्राइम है। ये ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एनसीआर एक्सप्रेसवे, शैक्षणिक संस्थानों, कमर्शियल सेक्टर और रेजिडेंशियल इलाकों के पास स्थित हैं। इससे यहां रहने वालों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिलेंगी। इस सेक्टर की 130 मीटर चौड़ी सड़क से सीधी कनेक्टिविटी है, जिससे ग्रेटर नोएडा के दूसरे हिस्सों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह स्कीम खासकर उन निवासियों के लिए फायदेमंद है जो ग्रेटर नोएडा में घर चाहते हैं। क्योंकि ये फ्लैट पहले से बने हुए हैं, इसलिए अलॉटमेंट और लीज डीड की औपचारिकताएं पूरी होने के तुरंत बाद पजेशन दे दिया जाएगा, जिससे किराए के खर्च से तुरंत राहत मिलेगी।

End of Feed