Bonus: त्योहारों पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 30 दिन का बोनस, जानिए कितना

Bonus: त्योहारों पर केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने केंद्र सरकार के ग्रुप ‘C’ और गैर-राजपत्रित ग्रुप ‘B’ के कर्मचारियों को उत्पादकता-संबंधी बोनस (Productivity Linked Bonus) देने का ऐलान किया है। यह बोनस 30 दिन के वेतन के बराबर होगा। जनिए कितना मिलेगा बोनस।

Bonus: केंद्र सरकार के कर्मचारियों की त्योहारी खुशियों में चार चांद लगाने के लिए मोदी सरकार ने प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस की घोषणा की है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर कहा कि केंद्र सरकार के ग्रुप C और अराजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिनों के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस मिलेगा। यह राशि 6,908 रुपये तय की गई है। यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में हैं और जिन्होंने कम से कम 6 महीने लगातार काम किया है। अगर किसी ने पूरे साल काम नहीं किया है, तो उसे काम किए गए महीनों के आधार पर (प्रति-अनुपात आधार पर) बोनस मिलेगा।

Central Government Bonus, Festival Bonus, Productivity Linked Bonus

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान (तस्वीर-istock)

मंत्रालय ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम कहा कि ग्रुप C के सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और समूह 'ख' के सभी अराजपत्रित केंद्र सरकार के कर्मचारियों, जो किसी भी प्रोडक्टिविटी-आधारित बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आते हैं। उन्हें लेखा वर्ष 2024-25 के लिए 30 दिनों के परिलब्धियों के बराबर गैर-प्रोडक्टिविटी-आधारित बोनस (एड-हॉक बोनस) प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति से अवगत कराने का निर्देश दिया जाता है।

End of Feed