दुनिया भर के सेंट्रल बैंक बेच रहे हैं सोना, क्या गोल्ड की कीमत में आने वाली है बड़ी गिरावट?

अप्रैल 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि सोना क्यों टूट रहा है तो इसके पीछे की असली वजह आइए जानते हैं।

सोने की कीमत में इस साल अभी तक बड़ी गिरावट आ चुकी है। सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 20 प्रतिशत टूट गया है। वह भी तब जब ईरान संकट जारी है। यह पहली बार हुआ है कि युद्ध के बीच सोने की कीमत में कमी आई है। आखिर, ऐसा क्यों हुआ है? अमूमन युद्ध और वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की कीमत में तेजी रहती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है? इसकी वजह कई है लेकिन जो सबसे बड़ी वजह है वह दुनिया के सेंट्रल बैंक द्वारा सोने की बिकवाली है। हाल के दिनों में तुर्की और रूस के सेंट्रल बैंकों द्वारा सोने की कीमत में बड़ी बिकवाली की गई है, जिससे सोने की कीमत गिरी है। क्या यह ट्रेंड दुनिया के और बैंक अपना सकते हैं? अगर ऐसा हुआ तो सोने की कीमत और गिरेगी? ऐसे कई सवाल के जवाब आईए आपको देते हैं।

Gold News

सोना क्यों गिर रहा है?

सोने बेचने की नौबत क्यों आई?

दुनिया तनाव में है और मध्य-पूर्व में तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे। इसके चलते दो बड़े देशों ने अपने सोने के भंडार का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की ने फरवरी में 8 टन और रूस ने 6 टन सोना बेचा है। तुर्की ने अपने भंडार से लगभग 58 टन सोने की बिक्री की है। तुर्की की व्यापक आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। तुर्की में महंगाई आसमान छू रही है — 2022 में यह अपने उच्चतम स्तर लगभग 85% से नीचे आई है, लेकिन अभी भी यह लगभग 30% पर बनी हुई है, और ब्याज दरें लगभग 37% के आसपास हैं।

End of Feed